Wednesday 25 May 2016

गर्मी में भारत के इन जगहों पर जाना ना भूले

गर्मी में भारत के इन साभी जगहों पर जाना ना भूले जो ना सिर्फ खूबसूरत है बल्कि गर्मी से भी आपको राहत दिलाएगी।

गर्मियों का मौसम चल रहा है और जैसा कि हम जानते हैं, भारत के तापमान बहुत ही ऊंचे स्तर पर पहुंच जाता है। तेज़ और तपती गर्मी हर किसी को परेशान करती है। हर देश एक तरह से या किसी अन्य रूप में हर किसी को खुश करने के लिए जाना जाता है। इसलिए इंडिया में ऐसी बहुत सी जगह हैं जहां जाकर आप खुद को गर्मी से राहत दिला सकते हैं। गर्मी में भारत के इन साभी जगहों पर जाना ना भूले जो ना सिर्फ खूबसूरत है बल्कि गर्मी से भी आपको राहत दिलाएगी।

कश्मीर 

कश्मीर ना सिर्फ इंडिया के टूरिस्ट को अटरैक्ट करती है बल्कि इंडिया से बाहर के लोग भी आते हैं। पहलगांव, गुलमर्ग, स्काइ रिसौर्ट, डल झील यहां का फेमस टूरिस्ट अटरैक्शन है। कश्मीर को धरती के स्वर्ग के रूप में भी जाना जाता है। सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ें, सेब के बगीचे और रंगीन फूलों के बीच समय बिताना आपके लिए बहुत ही यादगार रहेगा।

सिक्किम 

सिक्किम माउंट कनचेंडज़ोंगा के पास स्थित है, जो एक बहुत ही सुंदर घूमने लायक जगह है। बड़े-बडे पहाड़, बर्फ से ठकी चोटियां और स्पार्कलिंग ऑर्किड लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सिक्किम भारत का लैंड लौक्ड स्टेट के नाम से भी जाना जाता है। इसकी ताजा हवा, जंगल, पहाड़, घाटियां और बर्फ से ढकी चोटियां गर्मी से आपके मन को बहुत ही राहत पहुचाएगी। सिक्किम इंडिया के सबसे अच्छे ट्रेकिंग स्पाट के लिए भी फेमस है।

मनाली 

मनाली एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यह एडवेंचर से भरी हुई जगह हैं जैसे- ट्रैकिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि कराई जाती है। हिमाचल प्रदेश में बसा एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस जो बरसों से अपनी खूबसूरती और हरियाली से लोगों को अपनी ओर खींचती है। मनाली जो दिल्ली से साढ़े पांच सौ किलोमीटर की दूरी पर है उसे "रंगबिरंगे फूलों की घाटी" भी कहा जाता है।

ऊटी 

ऊटी को हिल स्टेशनों की रानी भी कहा जाता है। यह नीलगिरि जिले की राजधानी है और भारत में सबसे खूबसूरत पहाड़ी जगहों में से एक है। नीलगिरि की व्याख्या ब्लू पर्वत के रूप में की गई है। यह खूबसूरत जगह के साथ एक विदेशी स्थान भी है। समुद्र के स्तर से लगभग 2240 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

देहरादून 

देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ियों से घिरा शहर के रूप में विश्वभर में फेमस है। देहरादून के लोग गहरी आस्थाओं से जुड़े हुए होते हैं। पशु-पक्षी प्रेमियों के लिए भी आकर्षक है जो दूर से ही टूरिस्ट को अटरैक्त करता है। यहाँ आकर आप राफ्टिंग, ट्रेकिंग आदि का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसके आलावा अगर आप खेलों के शौक़ीन हैं तो यहाँ आपके लिए बेहद रोमांचक खेल भी उपलब्ध हैं।

शिमला 

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और इंडिया का एक बहुत ही बड़ा टूरिस्ट हब भी है। यहां पर हर तरह के लोगों के लिए मनोरंजन की चीज़ें हैं जैसे एडवेंचर प्रेमियों के लिए ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और नेचर प्रेमियों के लिए लैंडस्लाइड और पहाड़े। शिमला एक फोटोग्राफर का स्वर्ग है और आपको सबसे अधिक सही शॉट तस्वीर मिल जाएंगी।

Like Tripbunk for exploring new places


No comments:

Post a Comment