Thursday 2 June 2016

पाकिस्तान के 10 सीक्रेट डेस्टिनेशन जो हैं बेहद खूबसूरत

पाकिस्तान सुंदर देश है। यहां कई ऐसी जगह हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते। यह बेहद खूबसूरत प्लेसेस हैं। कोई झरनों से घिरा हुआ है तो कहीं फूलों की घाटी है। यहां हम आपको पाकिस्तान की ऐसी ही सीक्रेट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। ये जगहें विजिटर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती हैं।

1. निकरोन वैली  

निकरोन वैली नीलम वैली का ही हिस्सा है। यह मुजफ्फराबाद में स्थित आइसोलेटेड एवं शांत जगह है। चारों और से पहाड़ों और ग्रीनरी से घिरी यह वैली फोटोज के लिए आइडियल लोकेशन है। इसके दोनों तरफ नीलम नदी बहती है। इस वैली को फाउंटेन, वाटर फॉल और फ्लॉवर ट्री की घाटी भी कहते हैं। इस घाटी को पैराडाइज ऑफ अर्थ कहा जाता है। इससे ही घाटी की खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है।  

 2. मिनिमार्ग 

मिनिमार्ग एस्टोर वैली में है। यह गिलगित ब्लस्तिान रीजन में है। यह गिलगित से 190 किलोमीटर है। यह परीलोक की तरह दिखाई देता है। यहां ऊंचे पहाड़ के साथ ही झीलें हैं। यहां इंद्रधनुष हर दिन दिखाई देता है। यहां छोटे-छोटे कॉटेज हैं। यह जगह हरी घास और फूलों से घिरी हुई है।

3. गोराख हिल स्टेशन

गोराख सिंध का फेमस हिल स्टेशन है। यह किरथर माउंटेन पर 5688 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यह दादू सिटी से 94 किलोमीटर दूर है। यहां के टेम्परेचर और वेदर के कारण यह लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन बन सकती है। यहां सर्दियों में 0 और गर्मियों में 20 डिग्री टेम्परेचर रहता है। 

4. मोक्षपुरी 

मोक्षपुरी खैबर पख्तूनख्वा में है। दरअसल यह एक माउंटेन है जो 9200 फीट ऊंचाई पर नाथी हिल्स पर है। ऐसा माना जाता है कि इसका नाम संस्कृत शब्द मोक्ष पर पड़ा है। इसे the hill of salvation' भी कहा जाता है। 

5. शीगर

शीगर रेत के टीलों, नदियों और चरागाहों से घिरा हुआ है। शहर की भीड़-भाड़ से दूर एक ऐसी जगह है जहां पर्यटक खुद को तरोताजा कर सकते हैं। यह ब्लस्तिान का कस्बा है जो शीगर नदी के पास स्थित है। यहां कई ट्रेकिंग स्पॉट के साथ ही हिस्टोरिकल बिल्डिंग्स हैं। यहां एप्पल, चेरी, एप्रीकोट, पियर्स जैसे फलों के पेड़ अधिक पाए जाते हैं। 

6. गरम चश्मा

गरम चश्मा एक गांव है, जो चितरल डिस्ट्रिक्ट में है। यह गर्म पानी के झरने के लिए जाना जाता है। लोगों का मानना है कि इस झरने के पानी से चर्मरोग ठीक हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि झरने के नीचे सल्फर जमा हो जाता है जिससे झरने का पानी गरम हो जाता है। यह एक विशेष प्रकार की मछली के लिए भी फेमस है।

7. पीर घैब 

यह प्लेस पाकिस्तान के सीक्रेट डेस्टिनेशन में से एक है। दरअसल, यह एक वाटरफॉल है जो पीर घैब पिकनिक स्पॉट में है। यह क्वेटा से 70 किलोमीटर दूर स्थित है। हिंदु लोग पीर घैब को महादेव के रूप पूजते हैं। यह बेहद खूबसूरत झरना है। इसके चारों ओर का दृश्य बेहद खूबसूरत है। 

8. एरोर

यह शहर महल, किले, और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पहले यह अरोरा कास्ट के लोगों का गांव था।

9. मूला गांव 

खुजदर से 80 किलोमीटर दूर एक सुंदर गांव है, इसे मूला कहते हैं। यह खुजदर जिले की तहसील है। यह जगह विशाल घास के मैदानों, नक्काशीदार चट्टानों, नदियों और झरने के लिए फेमस है। 

10. बनजोस लेक

यह रावलकोट की आर्टिफिशियल लेक है जो जंगल और पहाड़ों से घिरी हुई है। यह रावलकोट शहर से 20 किलोमीटर दूर स्थित है। यह प्लेस हमेशा ठंडा रहता है। दिसंबर-जनवरी में यहां बर्फ गिरती है और टेम्परेचर माइनस 5 तक हो जाता है।  

No comments:

Post a Comment