Wednesday 8 June 2016

ये हैं दुनिया के सबसे अजीब घर



Tripbunk; खूबसूरत घर हर किसी का सपना होता है, उसके लिए लोग जाने कितने ही रुपए खर्च कर देते हैं। मगर दुनियाभर में कुछ ऐसे घर हैं जिन्हें देखकर आप सोचेंगे कि इनकी कल्पना भी कैसे की गई होगी। जानते हैं ऐसे ही कुछ खास घरों के बारे में....

वी डब्ल्यू बीटल हाउस

अगर आप कारों के शौकीन हैं तो ये घर आपको जरूर पसंद आएगा। ऑस्ट्रिया में बना ये घर मारकस वोगलेटर ने तैयार किया है। घर के मालिक ने इसे जब खरीदा था तो वह पुराने समय की स्टाइल में बना था। मगर 2003 में उन्होंने इसे पूरी तरह से बदलवा दिया। ये घर पूरी तरह से इको-फ्रेंडली और सौर ऊर्जा से चलित है। फिलहाल यहां घर की एक मंजिल पर रेस्त्रां भी चलाया जाता है। इसकी कीमत लगभग 94 करोड़ है।

मशरुम हाउस

ओहियो में बना ये घर यहां के सबसे मुख्य आकर्षणों में से एक है। आर्किटेक्चर पढ़ाने वाले टैरी ब्राउन ने इसे बनाया था। इसे पहले ट्री हाउस का नाम दिया गया था, लेकिन मशरूम हाउस नाम ज्यादा लोगों ने पसंद किया। 1996 से 2006 के लंबे समय में उन्होंने इसे बनाया और यहां वीकेंड्स पर आकर समय बिताया करते थे। मगर 2008 में उनकी मौत के बाद ये काफी समय तक खाली रहा और 2012 में इसे बेच दिया गया। इसकी कीमल लगभग ढ़ाई करोड़ रुपए है।

 डॉग बार्क इन

डॉग लवर्स को ये खासतौर पर पसंद आएगा। इडाहो के कॉटनवुड में ये घर 2003 में बनकर तैयार हुआ था। इसे चेनसॉ ऑर्टिस्ट फ्रांसिस कोंकलिन और डैनिस सोलेवियन की जोड़ी ने बनाया था। ये दंपति दरअसल पहले कुत्ते की छोटी-छोटी मूर्तियों को बेचा करते थे। उन्हें ये काम इतना पसंद था कि उन्होंने डॉग की शेप का घर बनाने का सोचकर इसका निर्माण किया। फिलहाल यहां वे रहने के साथ होटल और कॉफी हाउस चलाते हैं।

पैलेस ऑफ बबल्स

यह देखने में ऐसा है कि आप सोचेंगे कि यहां रहते कहां होंगे। फ्रांस में स्थित ये घर लगभग 50 साल पुराना है। इतने कम समय में इसे वहां की खास इमारतों में से एक घोषित कर दिया गया है। फिलहाल इसे बड़े फैशन इवेंट्स और शादियों के लिए प्रयोग किया जाता है। इस घर में कुल 28 कमरे हैं, जिनमें हर किसी में गोल पलंग लगाए गए हैं। इसकी कीमत लगभग 60 करोड़ रुपए है। अगर आप छुट्‌टियों का सोच रहे हैं तो यहां किराए पर आपको एक व्यक्ति के लिए कमरा 74 हजार रुपए प्रतिदिन के रेंट पर मिल जाएगा।

Like Tripbunk for exploring new places




No comments:

Post a Comment