Tuesday 7 June 2016

इन 10 देशों के नियम कानून जानकर दंग रह जाएंगे आप

टूरिस्टों के लिए बहुत ही सख्त हैं इन 10 देशों के नियम-कानून

हनीमून हो, फ्रेंड्स के साथ गेट-टूगेदर या फिर ऑफिशियल मीटिंग। किसी भी चीज के लिए इंडिया से बाहर जा रहे हैं तो पहले वहां के नियम-कायदों की पूरी जानकारी लें ले। वरना थोड़ी सी भी भूलचूक होने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है, यहां तक कि जेल जाने की भी नौबत आ सकती है।
आज ऐसे ही देशों के बारे में जानेंगे जहां घूमने के लिए ढेरों ऑप्शन्स मौजूद हैं लेकिन वहां के सख्त नियम-कानून कई बार मौज-मस्ती में खलल डालने का काम करते हैं।

नॉर्थ कोरिया
नॉर्थ कोरिया पूरी तरह कम्युनिस्ट देश है। यहां आने वाले टूरिस्टों को पर्सनल सिक्युरिटी मिलती है जो उनके यहां आने से लेकर वापस जाने तक लगातार साथ रहते हैं। जो खासतौर से इस बात की निगरानी करते हैं कि टूरिस्ट किसी तरह का कोई रूल ब्रेक न करें जैसे नॉर्थ कोरियन सरकार के खिलाफ बोलना। यहां टीवी, रेडियो और बाकी मीडिया को एडमिनिस्ट्रेशन कंट्रोल करता है और सेंसर्ड चीजें दिखाई जाती हैं यहां तक कि ऑनलाइन एक्टीविटीज पर भी नजर रखी जाती है।
बिना शादी किए यहां सेक्शुअल रिलेशनशिप बनाने पर रोकटोक है। फैशन को लेकर भी नार्थ कोरिया के कड़े नियम-कानून हैं। यहां महिलाएं पेंट्स नहीं पहन सकतीं और पुरुषों को हर 15 दिन बाद अपने बाल कटवाने होते हैं।
Other strict rules countries:जापान/Japan
सऊदी अरब/Saudi arabia
चीन/China
क्यूबा/Cuba
ईरान/Iran
सीरिया/Syria
इरिट्रिया/Eritrea
इक्वेटोरियल गुआना/Equatorial Guinea
सिंगापुर/Singapore

जापान/Japan

जापान पूरी दुनिया में अपने हार्डवर्किंग कल्चर के लिए जाना जाता है। यहां फैमिली, फ्रेंड्स, स्कूल और ऑफिस हर जगह के लिए अलग-अलग नियम-कानून हैं। ऑफिस में किसी भी तरह के फोन कॉल्स आना, खासतौर से वाइफ का फोन आना बहुत ही खराब माना जाता है। पहले यहां सिर्फ पढ़ने और जॉब के मकसद से आने वालों को ही घूमने की आजादी थी जिसमें हाल-फिलहाल कई सारे बदलाव किए गए हैं। यहां नंबर 4 का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसलिए यहां 40 और 49 फ्लोर कहीं भी नजर नहीं आएंगे। रेस्टोरेंट्स में टिप नहीं दे सकते। वरना पैसे लौटाने के लिए लोग आपका पीछा कर सकते हैं। सड़कों पर चलते हुए और बसों-ट्रेन में बैठकर खाना भी यहां के कल्चर का हिस्सा नहीं।

सऊदी अरब/Saudi arabia

वैसे तो सऊदी अरब कई सारे मामलों में मॉर्डन हो चुका है लेकिन ट्रेडिशन के मामले में अब भी यहां बहुत ही सख्त नियम-कानून हैं। जिसका असर महिलाओं पर ज्यादा देखने को मिलता है जैसे यहां महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं, पब्लिक प्लेस पर वो किसी गैर मर्द के साथ नहीं घूम सकतीं साथ ही पूरी तरह से ढके हुए कपड़े ही पहनने होते हैं। ये नियम बाहर से आने वाले सैलानियों पर भी लागू होते हैं। पुरुषों के लिए भी कपड़ों को लेकर अलग तरह के नियम-कानून हैं। ड्रिंक करना मना है। सरकार के खिलाफ बोलने और लिखने वालों को यहां तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है।

चीन/China

डेवलपिंग देशों के लिए चीन को एक अच्छा उदाहरण मान सकते हैं लेकिन यहां की गवर्नमेंट कम्युनिस्ट है इसलिए बहुत सारी चीजों की पाबंदी है। गवर्नमेंट के खिलाफ किसी भी तरह का कमेंट करना खतरनाक साबित हो सकता है। यूथ के लिए नुकसानदायक हर एक चीज को यहां बैन किया गया है। टूरिस्टों को यहां के पुलिस स्टेशन में अपनी सारी जानकारी देनी होती है। साथ ही यहां कई सारे देशों में घूमने के लिए गवर्नमेंट अप्रूव ट्रैवल एजेंसी से परमिशन लेना होता है।

क्यूबा/Cuba

क्यूबा में घूमने के बहुत सारे ऑप्शन्स मौजूद हैं लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी कंट्रोल होने के कारण कई सारी जगहों पर सख्त नियम कानून लागू किए गए हैं। यहां इंटरनेट सर्फिंग करने के लिए बहुत ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं और सबसे अजीब बात कि ज्यादातर साइट्स को बैन किया गया है और ऐसे कंटेंट को देखने, लिखने और बोलने पर जेल भेजा जा सकता है। साथ ही जुर्माना भी लग सकता है। टूरिस्टों को यहां पार्टी करने की इजाजत है लेकिन उसमें बजने वाले गाने सेंसिबल होने चाहिए। महिलाओं को गलत तरीके से दिखाए जाने वाले गाने और वीडियोज देखने पर जुर्माना और जेल दोनों हो सकती है।

ईरान/Iran 

ईरान में शरिया कानून को फॉलो किया जाता है। सरकार के खिलाफ बोलने और एक्शन लेने वालों के खिलाफ कड़े नियम हैं। नेगेटिव स्टेटमेंट देना, फेसबुक, यूट्यूब और गूगल प्लस जैसे साइट्स पर लॉगइन करना कई तरह की मुसीबतें खड़ा कर सकता है। जिसका खासतौर से सैलानियों को ध्यान रखना होता है।
पुरुष कोई हेयर स्टाइल नहीं बना सकते, महिलाएं खास कपड़ों के साथ हिजाब में ही पब्लिक प्लेसेज पर घूम सकती हैं। जींस पहनने पर पाबंदी है। इतना ही नहीं वेस्टर्न म्यूजिक जैसे जैज, रॉक और रैप नहीं सुन सकते और शराब पीने पर भी सख्त मनाही है।

सीरिया/Syria

सीरिया में सरकार और विद्रोहियों के बीच तनाव को लेकर रोजाना लड़ाई-झगड़ों की स्थिति बनी रहती है। घूमने के लिहाज से यहां आने पर काफी सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। मोबाइल फोन, टेलीफोन्स और इंटरनेट का इस्तेमाल पर कई तरह के नियम-कानून हैं।

इरिट्रिया/Eritrea  

इरिट्रिया में प्रेसीडेंट रूल है जिसने यहां की मीडिया को भी कंट्रोल किया हुआ है। यहां रहने वाले लोगों के अलावा बाहर से आने वाले लोगों को भी कई तरह के रूल्स को फॉलो करना होता है। 25 किमी से ज्यादा घूमने के लिए यहां 10 दिन पहले ही परमिशन लेना होता है। इसके अलावा मशहूर ट्रैवल डेस्टिनेशन्स जैसे मसावा, केरेन, इथियोपिया और दजिबोउती घूमने पर सख्त मनाही है। अलग-अलग जगहों पर जाने के लिए अलग-अलग अप्रूवल लेना होता है।

इक्वेटोरियल गुआना/Equatorial Guinea

इक्वेटोरियल गुआना में लोगों के पढ़ने-लिखने की मनाही है। गुआना पूरे अफ्रीका में एकमात्र स्पेनिश बोलने वाला देश है। मीडिया पूरी तरह से प्रेसीडेंट पावर के अंदर है। बाहर से आने वाले सैलानियों को वीजा संबंधी मामलों में खास एतिहात बरतनी होती है क्योंकि जरा सी भी गड़बड़ी पाए जाने पर वीजा रिजेक्ट कर दिया जाता है। साथ ही यहां की गरीबी और इकोनॉमी को जाहिर करने वाले फोटोग्राफ खींचने की भी मनाही है।

सिंगापुर/Singapore

सिंगापुर में घूमने के लिए ढेरो ऑप्शन्स मौजूद हैं लेकिन इनका फायदा आप तभी उठा सकते हैं जब आप खुशी से यहां के नियम-कायदों को अपनाएंगे। यहां पब्लिक प्लेस पर च्यूइंगम खाने पर $1000 का फाइन है, टॉयलेट इस्तेमाल के बाद फ्लश न करने पर $150 का फाइन देना पड़ता है। स्मोकिंग नहीं कर सकते, सिंगापुर के ड्रेस कोड को फॉलो करना पड़ता है। घूमने आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बेहतर होगा पहले यहां की सारी जानकारी लें वरना कई सारी चीजों के लिए फाइन भरना पड़ सकता है। पब्लिक प्लेस पर गले लगाना, किस करना, हैंडशेक करना मना है। बिस्किट, चिप्स और चॉकलेट के रैपर कहीं भी नहीं फेंक सकते।

Like Tripbunk for exploring new places
https://m.facebook.com/tripbunk/

No comments:

Post a Comment